Samachar Nama
×

 बिहार के इन 3 जिलों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

 बिहार के इन 3 जिलों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने करवट बदली है। पटना समेत दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और पुरवा हवा चलने के साथ उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।

3 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना, सीवान, वैशाली, बक्सर, भोजपुर जिलों को छोड़कर सभी जिलों में वज्रपात और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

इन जगहों पर हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में भारी बारिश के लिए येलो वार्निंग जारी की गई है। राजधानी और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी रहेगी। राज्य के पूर्वी इलाकों में तीन मई तक आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना के पुनपुन, पालीगंज, दनियावां, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, सीवान, नालंदा, भोजपुर, किशनगंज और औरंगाबाद में बारिश हुई है। पटना जिले के पुनपुन में 24.8 मिमी बारिश हुई है। गुरुवार को पटना समेत 11 जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि गोपालगंज में सबसे अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शेष जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आई है। इन जगहों पर दर्ज की गयी बारिश : बक्सर (चौगाई) में 20.2 मिमी, कटिहार (मनसाही) में 19.2 मिमी, बक्सर (ब्रह्मपुर) में 17.2 मिमी, पटना (पालीगंज) में 15.0 मिमी, जहानाबाद (मोदनगंज) में 10.2 मिमी, सीवान (रघुनाथपुर) में 9.6 मिमी

नालंदा (सिलाव) में 9.4 मिमी, पटना (दनियावां) में 8.6 मिमी, अररिया में 8.4 मिमी, भोजपुर (शाहपुर) में 8.4 मिमी, अररिया (रानीगंज) में 6.6 मिमी, किशनगंज (टेढ़ागाछ) में 6.4 मिमी, अररिया (फरीदगंज) में 6.3 मिमी, 6.2 मिमी, औरंगाबाद (ओबरा) में 5.6 मिमी.

Share this story

Tags