Samachar Nama
×

शादी के मंडप से भागा दूल्हा, टूटने से बच गई 5 साल पहले बंधी प्रेम की डोर

शादी के मंडप से भागा दूल्हा, टूटने से बच गई 5 साल पहले बंधी प्रेम की डोर

आमतौर पर किसी कारणवश शादी के मंडप से लड़कियों के भाग जाने के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन जोगसर थाना क्षेत्र में दूल्हा खुद ही भाग गया। वार्ड नंबर 21 के डीएन सिंह घाट रोड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। शादी के मंडप में शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी दूल्हा भाग गया। लड़का और लड़की पांच साल से प्रेम संबंध में थे। दूल्हे के अंतिम समय में मंडप से भाग जाने की घटना से दोनों परिवारों में व्याप्त खुशियां अचानक गम में बदल गईं। खुशी का माहौल खत्म हो गया। डीएन सिंह रोड में रहने वाली लड़की मधेपुरा के चौसा गांव में रहने वाले युवक से प्रेम करती थी। 2021 में इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर दोनों एक दूसरे के करीब आए, फिर दोनों के बीच प्यार गहरा होता गया। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। फिर उन्होंने शादी करने का फैसला किया। शादी के लिए एक जून 2025 की तिथि तय कर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं।

Share this story

Tags