
आमतौर पर किसी कारणवश शादी के मंडप से लड़कियों के भाग जाने के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन जोगसर थाना क्षेत्र में दूल्हा खुद ही भाग गया। यह चौंकाने वाली घटना वार्ड नंबर 21 के डीएन सिंह घाट रोड पर सामने आई। दूल्हा उस वक्त भाग गया, जब शादी के मंडप में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लड़का और लड़की पांच साल से प्रेम संबंध में थे। दूल्हे के अंतिम समय में मंडप से भाग जाने की घटना से दोनों परिवारों में व्याप्त खुशियां अचानक गम में बदल गईं। खुशी का माहौल छा गया। डीएन सिंह रोड में रहने वाली लड़की मधेपुरा के चौसा गांव में रहने वाले युवक से प्रेम करती थी। 2021 में इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर दोनों एक दूसरे के करीब आए, फिर दोनों के बीच प्यार गहरा होता गया। दोनों एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। फिर उन्होंने शादी करने का फैसला किया। शादी के लिए एक जून 2025 की तिथि तय कर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं।