Samachar Nama
×

 बिहार में राहुल गांधी पर FIR, उधर आग में जल कर तीन बहनों की मौत

 बिहार में राहुल गांधी पर FIR, उधर आग में  बिहार में राहुल गांधी पर FIR, उधर आग में जल कर तीन बहनों की मौतजल कर तीन बहनों की मौत

बिहार के दरभंगा जिले के अंबेडकर छात्रावास में बिना अनुमति के 'शिक्षा, न्याय संवाद' कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की। कांग्रेस के राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अंबेडकर छात्रावास में छात्रों से बातचीत की। इससे पहले जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था और इसके स्थान पर एक वैकल्पिक स्थल का प्रस्ताव रखा था। कांग्रेस ने इस सुझाव को अस्वीकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप गतिरोध उत्पन्न हो गया। प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों की आपत्ति के बावजूद राहुल गांधी दूसरे रास्ते से छात्रावास परिसर में दाखिल हुए और छात्रों को संबोधित किया। दरभंगा जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा, "पहली प्राथमिकी जिला कल्याण अधिकारी द्वारा लहेरियासराय पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।" इसमें कहा गया कि अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी, फिर भी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए इसका आयोजन किया गया।

गोपालगंज - अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर की कई राउंड फायरिंग
गोपालगंज - अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की। इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की यह घटना पुराने जमीन विवाद के चलते हुई। घटना नगर थाना क्षेत्र के शबनम होटल के पीछे आजाद नगर मोहल्ले में घटी।

बिहार के पूर्वी चंपारण में तीन नाबालिग बहनों की जलने से मौत
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में गुरुवार को एक झोपड़ी में आग लगने से तीन लड़कियां जलकर मर गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान मुस्कान कुमारी (छह), पायल कुमारी (पांच) और संतोष कुमारी (दो) के रूप में हुई है। तीनों रामबाबू शाह और ममता कुमारी की बेटियां थीं।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तीन लोगों पर बंदूक की नोक पर एक लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार रात की है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

बिहार भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि उनके बिहार आने और जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि बिहार की जनता अपना मन बना चुकी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बिहार में विकास की लहर लेकर आई है। विशेषकर महिलाओं के उत्थान एवं सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों ने जनता का दिल जीत लिया है। बिहार के जे.

Share this story

Tags