किसानों तक पर्याप्त मात्रा में पहुंचे खाद, बोले डिप्टी CM विजय सिन्हा- फर्टिलाइजर कंपनियों को दिए सख्त निर्देश
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कृषि भवन में उर्वरक निर्माता एवं आपूर्तिकर्ता कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने खरीफ 2025 सीजन के लिए राज्य के लिए उर्वरक की आवश्यकता निर्धारित कर दी है। इस बैठक में कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अप्रैल से सितम्बर तक यूरिया, डीएपी, एमओपी, काम्पलेक्स एवं एसएसपी की कुल आवश्यकता क्रमशः 10 लाख 32 हजार, 2 लाख 20 हजार, 50 हजार, 2 लाख 50 हजार तथा 75 हजार मीट्रिक टन है।
उन्होंने उर्वरक निर्माता एवं आपूर्तिकर्ता कम्पनियों के सभी अधिकारियों को समय पर उर्वरक की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीफ 2024 और रबी 2024-25 सीजन में विभिन्न उर्वरक निर्माता और आपूर्तिकर्ता कंपनियों द्वारा की गई आपूर्ति और खपत के बारे में जानकारी प्राप्त की।
रेक प्वाइंटों को अधिसूचित करने के निर्देश
विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य के 7 जिलों अरवल, बांका, गोपालगंज, लखीसराय, शेखपुरा, सुपौल और शिवहर में रैक प्वाइंट अधिसूचित नहीं है. भारत सरकार से लखीसराय के लिए कुल रेक प्वाइंट अधिसूचित करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने भारत सरकार को निर्देश दिया है कि वह बांका, गोपालगंज, सुपौल के लिए रेक प्वाइंट अधिसूचित करने का अनुरोध करे।
साथ ही सभी उर्वरक निर्माता एवं आपूर्तिकर्ता कम्पनियों को राज्य के सभी अधिसूचित रेक प्वाइंट से उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा राज्य के सभी जिलों में पुनः विक्रेता स्थापित करने का निर्देश दिया गया। उपमुख्यमंत्री ने सभी उर्वरक कम्पनियों के थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को दी जाने वाली परिवहन राशि की भी समीक्षा की। थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को वित्तीय वर्ष 2024-25 में दी गई परिवहन राशि का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

