सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा विवाद, डिप्टी मेयर ने भाजपा पर लगाया जानलेवा हमला का आरोप

दरभंगा नगर निगम की उप महापौर नाजिया हसन ने भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी, 24 नामजद भाजपा कार्यकर्ताओं और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर थाने में उन पर हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दरभंगा नगर निगम की उप महापौर नाजिया हसन ने भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी, 24 नामजद भाजपा कार्यकर्ताओं और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर थाने में उन पर हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उप महापौर ने आरोप लगाया है कि उन्हें डराने-धमकाने और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद विवाद शुरू हुआ बताया जा रहा है कि उप महापौर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था कि उन्हें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों से समान प्रेम है और वह पाकिस्तान और आरएसएस दोनों से नफरत करती हैं क्योंकि दोनों ही "दो-राष्ट्र सिद्धांत" के समर्थक हैं। इस पोस्ट के बाद भाजपा और विश्व हिंदू परिषद समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और उप महापौर के कार्यालय में तोड़फोड़ की और हंगामा किया। माफी के बाद भी नहीं थमा मामला 31 मई को हुए बवाल के बाद डिप्टी मेयर ने भारी पुलिस सुरक्षा में माफी मांगी थी, लेकिन अब उन्होंने जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए नगर थाने में आवेदन दिया है। डिप्टी मेयर ने कहा कि प्रशासनिक दबाव में माफी मांगी गई है, लेकिन वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को दबने नहीं देंगे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि डिप्टी मेयर के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एफआईआर में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी (मन्ना), वार्ड 11 की पार्षद सोनी पूर्वे, बालेंदु झा, मुकेश महासेठ समेत 24 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। मामला राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है और अब इस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।