Samachar Nama
×

 चिराग पासवान ने आख‍िर बिहार में ठाेक दी ताल, बोले- बिहार‍ियों की खात‍िर लडूंगा विधानसभा चुनाव

 चिराग पासवान ने आख‍िर बिहार में ठाेक दी ताल, बोले- बिहार‍ियों की खात‍िर लडूंगा विधानसभा चुनाव

बिहार की राजनीति में चिराग पासवान इस समय काफी चर्चा में हैं। वह ताबड़तोड़ रैलियां और सभाएं कर रहे हैं। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को राजगीर में आयोजित 'बहुजन भीम संकल्प समागम' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। चिराग पासवान को सुनने और देखने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग उनकी रैली में पहुंचे थे। इस दौरान चिराग ने यह भी कहा कि विपक्षी नेता डरे हुए हैं और पूछ रहे हैं कि क्या चिराग पासवान बिहार से चुनाव लड़ेंगे? हां मैं चुनाव लड़ूंगा, चुनाव लड़ूंगा लेकिन मैं बिहार से चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैं बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा, मैं बिहारियों के लिए चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मैं 243 सीटों पर चिराग पासवान बनकर चुनाव लड़ने का काम करूंगा। भीड़ से अभिभूत चिराग ने कहा, "आज की ऐतिहासिक भीड़ से एक बात तो तय है कि मेरा बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट बनेगा। आज मौजूद लाखों लोग कह रहे हैं कि मेरा संकल्प पूरा होगा। यह साल काफी महत्वपूर्ण है। इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भ्रम फैलाया गया कि एनडीए की सरकार बनी तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। कांग्रेस के शासनकाल में संविधान की हत्या हुई। आज आरजेडी कांग्रेस का समर्थन कर रही है। वे भूल गए हैं कि इमरजेंसी के दौरान आरजेडी के लोग भी जेल गए थे।"

Share this story

Tags