Samachar Nama
×

बेंगलुरु से बिहार तक भागने के लिए बदले रास्ते

बेंगलुरु से बिहार तक भागने के लिए बदले रास्ते

बेंगलुरु के अधिवक्ता बी. मंजूनाथ हत्याकांड में जांच के दौरान आरोपियों के फरार होने का तरीका भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग रास्ते अपनाए थे। मुख्य शूटर पवन कुमार दुबे चेन्नई से महाराष्ट्र, फिर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए बिहार पहुंचा था।

पुलिस अब उसके इस पूरे सफर की कड़ियां जोड़ रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फरारी के दौरान उसने किन लोगों की मदद ली और किन ठिकानों पर छिपा रहा। बिहार में अमित कुमार दुबे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से मुख्य शूटर तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

इस मामले में मुख्य शूटर पवन कुमार दुबे की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी अभी जांच के अहम पहलू हैं।

Share this story

Tags