Samachar Nama
×

घर पर चलने लगा बुलडोजर तो दुष्कर्म के आरोपित ने किया सरेंडर, आठवीं की छात्रा को अगवा कर बनाया था हवस का शिकार

घर पर चलने लगा बुलडोजर तो दुष्कर्म के आरोपित ने किया सरेंडर, आठवीं की छात्रा को अगवा कर बनाया था हवस का शिकार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी मुकेश राय ने गुरुवार दोपहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया, क्योंकि पुलिस ने उसका घर तोड़ना शुरू कर दिया था।

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
कोर्ट ने कुर्की-जब्ती का वारंट भी जारी किया था। बुलडोजर से घर तोड़ने की सूचना मिलने पर आरोपी के सरेंडर करने के बाद कार्रवाई रोक दी गई थी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामला प्रकाश में आने के बाद महिला थाने की पुलिस कार्रवाई कर रही थी। जब आरोपी नहीं पकड़ा गया तो कोर्ट का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।

राज्य के पंचायती राज मंत्री ने कही ये बात
राज्य के पंचायती राज मंत्री और कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि दुष्कर्म या अन्य जघन्य अपराध करने वालों पर सरकार सख्त है। ऐसी घटनाओं में आरोपियों के घर पर भी बुलडोजर चलेगा। चाहे उनकी जाति या धर्म कुछ भी हो, कार्रवाई होगी।

किशोरी को टेडी बियर का लालच देकर किया दुष्कर्म
पता चला है कि पिछले शनिवार की रात आरोपी मुकेश ने किशोरी को टेडी बियर का लालच देकर कार में अगवा कर लिया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।

Share this story

Tags