Samachar Nama
×

कांशीराम जयंती पर BSP का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में बड़ी रैली की तैयारी, मायावती हो सकती हैं शामिल

कांशीराम जयंती पर BSP का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में बड़ी रैली की तैयारी, मायावती हो सकती हैं शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी 15 मार्च को कांशीराम जयंती के मौके पर अपना शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई हैं. राजधानी लखनऊ में इस अवसर पर पार्टी की ओर एस बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा. जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ चलो को आह्वान किया है. इस कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल हो सकती हैं और पार्टी की आगे की रणनीति की तस्वीर पेश कर सकती हैं. 

कांशीराम जयंती पर लखनऊ में पुरानी जेल रोड पर स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें बसपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिलेगा. इस कार्यक्रम को सभी 12 मंडलों से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे. इस कार्यक्रम का आखिरी रूप रेखा तैयार की जा रहा है. लखनऊ के अलावा बसपा नोएडा और राजस्थान के भरतपुर में भी विशाल रैली का आयोजन करेगी. 

कार्यक्रम में मायावती हो सकती हैं शामिल

कांशीराम जयंती आयोजन को बहुजन समाज पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है. लखनऊ के कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल हो सकती हैं और वो अपने समर्थकों को संबोधित कर सकती हैं. हालांकि अभी इसे लेकर कोई फ़ाइनल फैसला नहीं हो पाया है. 

माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के ज़रिए मायावती अपने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संदेश दे सकती हैं और चुनाव में किस रणनीति के साथ उतरना है इसकी भी आधिकारिक घोषणा कर सकती है. भरतपुर में बसपा की रैली में उनके भतीजे और पार्टी संयोजक आकाश आनंद हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. 

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा

बहुजन समाज पार्टी जालौन की माधौगढ़ सीट से आशीष पांडेय को पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं. इसके अलावा तीन अन्य प्रत्याशियों के नामों पर भी लगभग सहमति बन चुकी हैं हालांकि इसका ऐलान नहीं किया गया है. सूत्रों के मुताबिक़ बसपा आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से अबुल कैश, जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर सीट से विनोद मिश्रा और सहारनपुर देहात सीट से फिरोज आफताब के नाम का ऐलान कर सकती है. 

इनके अलावा बसपा दूसरी सीटों पर भी पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर मंथन कर रही है. अगले दो महीने में पार्टी प्रदेशभर की क़रीब 50 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती हैं ताकि समय से पहले ही ये प्रत्याशी जमीन स्तर पर पार्टी का मज़बूत कर सके.  

Share this story

Tags