बिहार में हड्डियां गला देने वाली ठंड, बक्सर सबसे ठंडा, पटना में 50 मीटर भी नहीं दिखा
पछुआ हवाओं के कारण राज्य में पांच दिनों तक मौसम सूखा रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। सुबह पटना समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।
दिन में धूप निकलने के साथ शीतलहर चलती रहेगी। कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। बुधवार को राज्य के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई।
पश्चिमी विक्षोभ का पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर असर पड़ने की संभावना
सबसे कम न्यूनतम तापमान पटना में 12.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान बक्सर में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर असर पड़ने की संभावना है।
राज्य में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस से 28.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पटना में सबसे कम विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह पटना और आसपास के इलाकों में स्मॉग छाया रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा।

