Samachar Nama
×

फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, आंधी-तूफान के साथ इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, आंधी-तूफान के साथ इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

राजधानी सहित राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में गर्म दिन रहने की संभावना है। रविवार से मौसम बदलने पर राज्य में गरज के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वोत्तर भागों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस संबंध में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पटना मौसम केंद्र के अनुसार रविवार से पटना समेत पूरे राज्य में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। राज्य में गरज, बिजली और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी पटना समेत कई जिलों में पारा लुढ़क गया।
शुक्रवार को पटना समेत अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 38.0 डिग्री सेल्सियस हो गया तथा डेहरी में सबसे अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Share this story

Tags