Samachar Nama
×

Bihar Politics: ‘वो तो…’, JDU विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद और महिला नेत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Bihar Politics: ‘वो तो…’, JDU विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद और महिला नेत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

बिहार में अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जेडीयू विधायक मंडल ने अपनी ही पार्टी की सांसद और महिला नेता के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। गोपाल मंडल बाढ़ और कटाव से जूझ रहे ज्ञानीदास टोला इलाके का निरीक्षण करने गए थे। यहाँ उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद अजय मंडल कोई काम नहीं कर रहे हैं। वह घर पर ही सोते रहते हैं। इसके अलावा, विधायक ने सांसद के महिला नेता के साथ संबंधों पर भी अभद्र टिप्पणी की।

भ्रष्टाचार के आरोप

मीडिया से बात करते हुए विधायक गोपाल मंडल ने जल संसाधन विभाग पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी लूट का काम कर रहे हैं। 200-250 घरों में से केवल 10 घर ही बचे हैं। कोई व्यवस्था नहीं है। यह काम चैत्र-वैशाख में होना चाहिए था जब जलस्तर कम होता है।

महिला नेता पर की अभद्र टिप्पणी

इस बीच, गोपाल मंडल ने एक महिला नेता पर अभद्र टिप्पणी की है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सांसद अजय मंडल इधर-उधर घूम रहे हैं... विधायक ने कहा कि सांसद क्षेत्र में सक्रिय नहीं हैं और एक महिला नेता के प्रचार में व्यस्त हैं। वह सोते रहते हैं।

सांसद ने इलाके को बर्बाद कर दिया
जदयू विधायक गोपाल मंडल ने भी सांसद अजय मंडल पर इलाके को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बहुमत बढ़ाने के लिए अजय मंडल को दो बार टिकट दिया और सांसद भी बनाया।

अजय मंडल ने दी प्रतिक्रिया
जदयू विधायक गोपाल मंडल के बयान पर सांसद अजय मंडल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल की भाषा बेहद शर्मनाक है। सांसद ने कहा कि वह विधायक की टिप्पणी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और गोपाल मंडल को पार्टी से निष्कासित करने की मांग को लेकर पत्र भी लिखेंगे।

इस बयान से पार्टी में बेचैनी बढ़ेगी

आपको बता दें कि बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले गोपाल मंडल का यह बयान बेचैनी बढ़ाएगा। दोनों नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप पर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। बहरहाल, अब देखना यह है कि सांसद और महिला नेता के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ जदयू नेतृत्व क्या कार्रवाई करता है।

Share this story

Tags