Bihar Politics : मुकेश सहनी की VIP में पावर गेम, सिकटी विधानसभा सीट पर जनता ने लॉक किया खास नाम
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की सिकटी प्रखंड इकाई की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव लालबाबू सहनी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।बैठक में प्रखंड के सभी 14 पंचायत अध्यक्षों और पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बैठक में सर्वसम्मति से एक बार फिर हरिनारायण प्रमाणिक को सिकटी विधानसभा का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव सहनी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य आधी आबादी की महिलाओं को महागठबंधन की नीतियों से अवगत कराना है। निषाद आरक्षण, सामाजिक न्याय और मतदाता सूची से किसी का नाम न कटने देना पार्टी की प्राथमिकता है। अपने संबोधन में हरिनारायण प्रमाणिक ने कहा कि वे गांव-गांव, गली-गली जाकर लोगों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कर रहे हैं।
उन्होंने भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, चिकित्सा सेवाओं का अभाव, कटाव और पलायन को क्षेत्र की मुख्य समस्याएँ बताया और कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर इनका स्थायी समाधान किया जाएगा।इस बैठक में रणधीर कुमार निषाद, प्रो. मंतलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुखिया, ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश मंडल, अनीस राज, शुक्रानंद मंडल, रामबोध मंडल, सत्यनारायण मंडल, उपेंद्र यादव, आदित्य यादव, बीरेंद्र यादव, दिलीप चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

