Samachar Nama
×

Bihar Election News:  बिहार में किसकी सरकार बनेगी- नीतीश या तेजस्वी? विधानसभा चुनाव से पहले आया चौंकाने वाला नया सर्वे

बिहार में किसकी सरकार बनेगी- नीतीश या तेजस्वी? विधानसभा चुनाव से पहले आया चौंकाने वाला नया सर्वे

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पारा चढ़ गया है। ताजा ओपिनियन पोल के नतीजों ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। सर्वे के मुताबिक एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर होगी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को नुकसान हो सकता है। वहीं, तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली आरजेडी-कांग्रेस-लेफ्ट महागठबंधन बहुमत के करीब पहुंचकर सरकार बना सकता है।

महागठबंधन को मिल सकती है स्पष्ट बढ़त

पोल ट्रैकर द्वारा 15 मार्च से 5 जून तक किए गए इस सर्वे में 5 लाख से ज्यादा लोगों से बातचीत की गई। इसके मुताबिक, महागठबंधन को 44.2% वोट शेयर के साथ करीब 126 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि एनडीए के खाते में 112 सीटें जा सकती हैं।

बिहार विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है, ऐसे में ओपिनियन पोल में महागठबंधन का आंकड़ा सत्ता के समीकरण को बदल सकता है। इससे नीतीश कुमार के लिए सत्ता में वापसी मुश्किल हो सकती है।

क्या लोग प्रशांत किशोर के पक्ष में नहीं हैं? सर्वे में प्रशांत किशोर की जन सूरज पार्टी के लिए उम्मीदें कम हुई हैं। पार्टी को केवल 2.7% वोट मिलने की उम्मीद है और वह केवल एक सीट जीत सकती है। प्रशांत किशोर ने पिछले साल 2 अक्टूबर को अपनी पार्टी की शुरुआत की थी और घोषणा की थी कि वह सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इसे 'बिहार में नया विकल्प' बताया था, लेकिन इसे अपेक्षित स्तर का जनसमर्थन मिलता नहीं दिख रहा है।

Share this story

Tags