Bihar Election 2025 : जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
जगदीप धनखड़ अब देश के पूर्व उपराष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया था कि जगदीप धनखड़ द्वारा उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के पीछे उनके द्वारा बताए गए स्वास्थ्य कारणों के अलावा भी गहरे कारण हैं। हालांकि, अब जानकारी आ रही है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए वह विदाई भाषण में शामिल नहीं होंगे।
हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप के झटकों से किसी तरह की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और ये झटके केवल ऊंची इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर ही महसूस किए गए। हाल ही में दिल्ली में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप के झटकों का केंद्र हरियाणा का झज्जर था।
लोकसभा अध्यक्ष आज न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के मुद्दे पर एक जाँच समिति के गठन की घोषणा कर सकते हैं। गठन के बाद समिति को तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

