Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव के लिए AAP का बड़ा ऐलान, संजय सिंह बोले- 'दिल्ली में बीजेपी ने...'

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने कहा कि वह चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। पटना पहुंचे आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार (17 जून) को कहा कि आप विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। यहां सहयोगी दल और केंद्रीय नेतृत्व सीटों आदि पर फैसला लेगा। भाजपा-जदयू गठबंधन पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा, "सुशासन के दावों की पोल हर दिन खुल रही है। आज यहां (बिहार) आने का मकसद यह है कि बिहार में भाजपा और पीएम मोदी बिहार के लोगों के प्रति जो प्यार दिखाते हैं, दिल्ली में भाजपा के लोग बिहार के लोगों को दुश्मन समझते हैं।" बिहार के लोगों के घरों पर बुलडोजर चला रही है भाजपा- संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा, "उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जहां ये लोग 40-50 सालों से रह रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा वालों ने बिहार, यूपी और पूर्वांचल के लोगों को बांग्लादेशी कहा था और उनका अपमान किया था। मैंने संसद में भी अपनी आवाज उठाई थी। हम बिहार के लोगों से कहना चाहते हैं कि जो भाजपा बिहार के लोगों को दिल्ली से भगा रही है, उसे बिहार से भी भगा देना चाहिए।"
बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) का बिहार में कोई राजनीतिक आधार नहीं है, लेकिन पार्टी का ध्यान इन दिनों संगठन को मजबूत करने पर है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आप गठबंधन के साथ चुनाव लड़ती है या अकेले चुनाव लड़ेगी।
संजय सिंह का दुर्घटनाओं पर बयान
संजय सिंह ने दुर्घटनाओं को लेकर कहा कि इंसान की जान की कोई कीमत नहीं है। लोग ट्रेन दुर्घटनाओं में मरते हैं, लोग अहमदाबाद में विमान दुर्घटनाओं में मरते हैं। लोग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में मरते हैं। बस औपचारिकता के लिए बयानबाजी की जाती है कि राजनीति नहीं होनी चाहिए, तो बताइए कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।