Samachar Nama
×

Bihar Election 2020: सोनिया का नीतीश पर वार, कहा- अहंकार में डूबी बिहार सरकार, अब बदलाव का वक्त…

बिहार में कल पहले चरण के लिए मतदान होने जा रहा है। वोटिंग से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार सत्ता और अहंकार में डूबी है। अब इस अहंकारी सरकार को बदलने का वक्त आ गया है।
Bihar Election 2020: सोनिया का नीतीश पर वार, कहा- अहंकार में डूबी बिहार सरकार, अब बदलाव का वक्त…

बिहार में कल पहले चरण के लिए मतदान होने जा रहा है। वोटिंग से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार सत्ता और अहंकार में डूबी है। अब इस अहंकारी सरकार को बदलने का वक्त आ गया है। सोनिया ने कहा कि बिहार की पवित्र और ऐतिहासिक धरती को मैं नमन करती हूं। आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से हट गई है। उनकी करनी और कथनी में अंतर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

Bihar Election 2020: सोनिया का नीतीश पर वार, कहा- अहंकार में डूबी बिहार सरकार, अब बदलाव का वक्त… उन्होंने कहा कि आज मजदूर किसान और नौजवान परेशान है। देश की अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। धरती के पुत्रों पर आज गंभीर संकट है। दलित और महादलित को हर समस्या के लिए जूझना पड़ रहा है। समाज के पिछड़े वर्ग भी इसी बदहाली के शिकार हैं। बिहार के जनता की आवाज कांग्रेस महागठंबधन के साथ हैं। बिहार की भी आज यही पुकार है।

Bihar Election 2020: सोनिया का नीतीश पर वार, कहा- अहंकार में डूबी बिहार सरकार, अब बदलाव का वक्त…

सोनिया ने कहा कि दिल्ली और बिहार की सरकारें बंदी सरकारें है। नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापार बंदी, खेत बंदी और आर्थिक बंदी रोजगार बंदी। इसके चलते बंदी सरकार के खिलाफ अगली नस्ल और फसल के लिए एक नए बिहार के निर्माण के लिए जनता को तैयार रहना है। अब बदलाव की बयार है। अब नया भारत लिखने का वक्त आ गया है।  सोनिया गांधी ने कहा कि बिहार के हाथों में गुण है, हुनर है, ताकत है, लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, भुखमरी ने उनकी आंखों में आंसू और पैरों में छाले दे दिए हैं।

Read More….
Bihar Election 2020: पहले चरण की वोटिंग कल, जानें किस पार्टी क्या लगा दांव पर?
LoveJihaad: फरीदाबाद कांड को लेकर पीड़ित परिवार धरने पर बैठा, मां बोली, दोषियों का हो एनकाउंटर…..

Share this story