बिहार चुनाव से पहले 24 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाते हुए 24 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद ये नियुक्तियां की गई हैं। बुधवार को जारी सूची में पूर्वी चंपारण से किरण कुमारी, सीतामढ़ी से उषा शर्मा, मधुबनी से आभा पांडेय, सुपौल से कुमारी स्वाति, पूर्णिया से अंजुम कौसर और दरभंगा से पूनम झा को नई जिम्मेदारी दी गई है।
इन लोगों को मिली जिम्मेदारी
इसके अलावा मुजफ्फरपुर में जूही प्रीतम, समस्तीपुर में देविता कुमारी गुप्ता, बेगूसराय में गायत्री देवी, खगड़िया में शमा परवीन, भागलपुर में कोमल सृष्टि, पटना शहरी में मीना निषाद और पटना ग्रामीण-1 में अजीता पांडेय को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रोहतास से रिंकू देवी, डॉ. पिंकी कुमारी, नालंदा से रीना देवी, सीवान से इंदु सिंह, बक्सर से निर्मला देवी, गोपालगंज से शीला जायसवाल, औरंगाबाद से गायत्री देवी, अररिया से गुलशन आरा, नवादा से शमा परवीन और मधेपुरा से नीलू ठाकुर को भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। लखीसराय में कुमारी सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष और महासचिवों की नियुक्ति की भी घोषणा महिला कांग्रेस ने संगठन के विस्तार को और प्रभावी बनाने के लिए छह उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। इसमें दरभंगा से डॉ. सुधा प्रसाद, मुंगेर से फौजिया राणा, पटना से विनीता भगत, वैशाली से डॉ. सुनीता सिंह और पश्चिमी चंपारण से मंजू बाला पाठक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भागलपुर से अनामिका शर्मा और सुनंदा रक्षित को महासचिव बनाया गया है। रोहतास से मंजू लता और श्वेता रानी, बेगूसराय से रूबी शर्मा और गया से रिया कुमारी को सचिव बनाया गया है। संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इन नियुक्तियों से महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। नए चेहरे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला कांग्रेस का प्रभाव समान रूप से बढ़ेगा। इन नियुक्तियों को राज्य की महिलाओं को नेतृत्व देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास माना जा रहा है।