भागलपुर से जगन्नाथ पुरी के बीच शुरू होगी सीधी बस सेवा, AC के साथ मिलेगी स्लीपर की सुविधा

अब अंगवासी लोगों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। भागलपुर से पुरी तक बस सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है। पुरी तक जाने वाली बस बिहार में 134 किमी, झारखंड में 338 किमी और ओडिशा में 362 किमी की दूरी तय करेगी।
यानी तय बस रूट के अनुसार भागलपुर-पुरी के बीच की दूरी 834 किलोमीटर है। पुरी पहुंचने में लगभग 16 से 18 घंटे लगेंगे। दरअसल, यातायात सेवा बहाल करने के उद्देश्य से बसों के परिचालन के लिए बिहार और ओडिशा सरकारों के बीच आपसी परिवहन समझौता हुआ था।
इसके तहत बिहार में 24 नए मार्गों को ओडिशा से जोड़ा गया है। जिसमें भागलपुर और जगन्नाथ पुरी के बीच बस सेवा चलाने के लिए रूट तय किया गया है। भागलपुर से पूर्णिया पहुंचने के लिए बस सुल्तानगंज, देवघर, जसीडीह, बहरागोड़ा, कटक और भुवनेश्वर से होकर गुजरेगी।