Samachar Nama
×

सहरसा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, घर से उठाकर मुर्गी फार्म ले जाने की घटना से हड़कंप

सहरसा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, घर से उठाकर मुर्गी फार्म ले जाने की घटना से हड़कंप

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने गुरुवार की देर शाम थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के दो घंटे के अंदर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीड़िता की मां के द्वारा थाना में दिए आवेदन के मुताबिक, घटना रविवार की रात करीब 12 बजे की है। उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी कि मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार उर्फ राकी अपने चार साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस गया और उनकी सो रही नाबालिग लड़की को उठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया।

Share this story

Tags