Samachar Nama
×

वाटरफॉल में अचानक आया सैलाब और बहने लगी 6 बच्चियां, युवाओं ने दिखाया जज्‍बा और बचा ली जान

बिहार के गयाजी में लंगुराही पहाड़ी के झरने में अचानक बाढ़ आ गई। अचानक आई इस बाढ़ में वहां मौजूद 6 लड़कियां बह गईं। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वहां मौजूद युवकों ने हिम्मत दिखाई और कड़ी मशक्कत के बाद लड़कियों को...
sdaafd

बिहार के गयाजी में लंगुराही पहाड़ी के झरने में अचानक बाढ़ आ गई। अचानक आई इस बाढ़ में वहां मौजूद 6 लड़कियां बह गईं। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वहां मौजूद युवकों ने हिम्मत दिखाई और कड़ी मशक्कत के बाद लड़कियों को बचा लिया। घटना गयाजी जिले के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र की है।

इस घटना में सभी लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, इसी क्रम में पहाड़ से झरने के साथ बहते हुए एक लड़की चट्टान से टकराकर घायल हो गई, जिसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अचानक पानी का तेज बहाव आया और लड़कियां बह गईं। झरने का लुत्फ उठाने आते हैं लोग लंगुराही पहाड़ी के झरने का लुत्फ उठाने अक्सर लोग आते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार को मौसम सामान्य था। बड़ी संख्या में लोग झरने का लुत्फ उठा रहे थे। इसी क्रम में पहाड़ी इलाके से अचानक पानी का बहाव शुरू हो गया और लोग इसकी चपेट में आने लगे।

इनमें 6 लड़कियां भी शामिल थीं, जो पहाड़ की चट्टानों से टकराते हुए तेज पानी में बह गईं। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल एक घायल लड़की की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद झरने पर नहा रहे लोग डर गए और वहां से चले गए।

Share this story

Tags