Samachar Nama
×

बिहार के छपरा में घर जा रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन हैवानों को पुलिस ने पकड़ा
 

बिहार के छपरा में घर जा रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन हैवानों को पुलिस ने पकड़ा

बिहार के छपरा जिले में एक नाबालिग लड़की से हैवानियत की गई है। इसुआपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नीतीश कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो और अनूप कुमार प्रसाद के रूप में हुई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पीड़िता बाजार से सामान खरीदकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बरगद के पेड़ के पास तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उनमें से दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि तीसरा मौके पर मौजूद था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-2 मढ़ौरा संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में इसुआपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ओझा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 183 के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने तथा मेडिकल जांच के लिए छपरा भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

दिनदहाड़े लूट और दुष्कर्म की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज
इधर बिहार की राजधानी पटना में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां कदमकुआं थानांतर्गत दलदली रोड में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से आभूषण लूट, मारपीट एवं छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस बाबत 28 वर्षीय पीड़िता ने रवि कुमार और नीतीश कुमार समेत पांच अज्ञात के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला और दुष्कर्म के प्रयास का मामला तीन अक्तूबर को दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता दलदली रोड स्थित संजय कॉम्प्लेक्स के करीब किराये के मकान में रहती है। उनके बगल के कमरे में रहने वाली महिला के ससुर शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करते हैं। दोपहर साढ़े तीन बजे दरवाजा खटखटाने लगे तो पीड़िता ने गेट खोला। इसी बीच आरोपित चार-पांच साथियों के साथ घर में घुस गए और महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। बीच-बचाव करने पर बेटी के साथ भी छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर रवि कुमार ने सरिये से वार कर दिया। दोनों महिलाओं से मंगलसूत्र, चेन व पचास हजार रुपये भी लूट लिए। गंभीर स्थिति में महिला को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

Share this story

Tags