
बिहार के आर जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया है। इस दुखद घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लड़कियों और एक लड़के की मौत हो गई। यह परिवार आरा के बिहिया थाना क्षेत्र के बेनवलिया गांव का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में पिता-पुत्री समेत 5 लोगों ने जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार नाम के व्यक्ति ने अपने बच्चों के साथ जहर खा लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार की पत्नी की पिछले साल मौत हो गई थी। अरविंद कुमार बेलवानिया बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियाँ थीं। उसने अपने बच्चों के साथ जहर पी लिया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना में दो लड़कियों और एक लड़के की मौत हो गई। बच्चों के पिता और एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुखद घटना के प्रकाश में आने के बाद इलाके के लोग सदमे में हैं। लोग इस मामले पर अलग-अलग तरह से चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसके बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।