'11 साल बेमिसाल नहीं, 21 साल की है मोदी सरकार की उपलब्धियों की यात्रा' गयाजी में नित्यानंद राय बोले

आजादी और ज्ञान की नगरी गयाजी पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निआजादी और ज्ञान की नगरी गयाजी पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने '11 साल बेमिसाल' कार्यक्रम के तहत आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 21 साल की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ 11 साल की कहानी नहीं है, बल्कि 2001 से शुरू हुई नरेंद्र मोदी की 21 साल की जनसेवा की कहानी है। यह विकास, विरासत, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा है। नित्यानंद राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने न सिर्फ योजनाओं को आसान होते देखा है, बल्कि पहली बार आम नागरिक की आवाज शासन व्यवस्था तक पहुंची है और नीतियों को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि भारत अब विकास और पराक्रम का इतिहास रच रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। इस संदर्भ में मंत्री ने कहा कि विवेकानंद के बचपन का नाम 'नरेंद्र' था और आज भारत को दिशा देने वाले प्रधानमंत्री का नाम भी 'नरेंद्र' है। एक नरेंद्र ने भविष्य देखा, दूसरे नरेंद्र उसे साकार कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है: गरीब, युवा, किसान और महिलाएं। इन्हें प्राथमिकता में रखते हुए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। नित्यानंद राय ने कहा कि यह सिर्फ योजनाओं की कहानी नहीं है, बल्कि शासन व्यवस्था में लोगों की भावनाओं को स्थान देने की सफलता की कहानी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से भारत दुनिया में एक शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में उभरा है। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आम लोग भी मौजूद थे।त्यानंद राय ने '11 साल बेमिसाल' कार्यक्रम के तहत आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 21 साल की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ 11 साल की कहानी नहीं है, बल्कि 2001 से शुरू हुई नरेंद्र मोदी की 21 साल की जनसेवा की कहानी है। यह विकास, विरासत, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा है। नित्यानंद राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने न सिर्फ योजनाओं को आसान होते देखा है, बल्कि पहली बार आम नागरिक की आवाज शासन व्यवस्था तक पहुंची है और नीतियों को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि भारत अब विकास और पराक्रम का इतिहास रच रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। इस संदर्भ में मंत्री ने कहा कि विवेकानंद के बचपन का नाम 'नरेंद्र' था और आज भारत को दिशा देने वाले प्रधानमंत्री का नाम भी 'नरेंद्र' है। एक नरेंद्र ने भविष्य देखा, दूसरे नरेंद्र उसे साकार कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है: गरीब, युवा, किसान और महिलाएं। इन्हें प्राथमिकता में रखते हुए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। नित्यानंद राय ने कहा कि यह सिर्फ योजनाओं की कहानी नहीं है, बल्कि शासन व्यवस्था में लोगों की भावनाओं को स्थान देने की सफलता की कहानी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से भारत दुनिया में एक शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में उभरा है। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आम लोग भी मौजूद थे।