Samachar Nama
×

दिलीप जायसवाल का राहुल गांधी पर तंज, 'फादर ऑफ क्राइम पार्टी के साथ है उनकी पार्टी का गठबंधन'

पटना, 7 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान राज्य को देश का "क्राइम कैपिटल" बताए जाने पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का "फादर ऑफ क्राइम पार्टी" के साथ गठबंधन है। उनका इशारा राजद की तरफ था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, "राहुल गांधी को बिहार की स्थिति के बारे में पता नहीं है, क्योंकि वह एयर कंडीशनर से निकलकर बिहार आए हैं। राहुल गांधी बिहार को क्राइम कैपिटल बता रहे हैं, लेकिन राज्य में जिस पार्टी के साथ उनका गठबंधन है, वह फादर ऑफ क्राइम है।"

जायसवाल ने कहा, "जिस 'इंडिया ब्लॉक' से आज वह राजनीति करने के लिए बिहार में आ रहे हैं, इसी गठबंधन के चट्टे-बट्टे ने बिहार के अंदर अपराध की संस्कृति को पैदा किया है। और जितने अपराधी आज अपराध कर रहे हैं, वे सभी 'इंडिया' गठबंधन के ही लोग हैं। यह जांच का विषय है कि अपराध कौन करा रहा है।"

संसद का विशेष बुलाए जाने की विपक्ष की मांग पर उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ नेताओं को पाकिस्तान भेजा जाए। उन्होंने संसद सत्र बुलाने की बात कही थी। पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के अंदर जिन नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया है, राहुल गांधी को वह जाकर देखना चाहिए। पाकिस्तान की सरकार छाती पीट रही है और राहुल गांधी जिस देश का खाते हैं, उस देश के खिलाफ बोलते हैं, और चीन तथा पाकिस्तान के गुण गाते हैं।"

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने नालंदा स्थित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सरकारों ने कानून व्यवस्था को बिगाड़कर संविधान को कमजोर करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा से राहुल गांधी ने कहा, “बिहार, जो कभी सत्य, न्याय और अहिंसा की धरती था, आज ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ बनता जा रहा है। बिहार में अब आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों जिम्मेदार हैं।”

--आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

Share this story

Tags