आंध्र प्रदेश में ONGC की गैस लीक ने मचाई अफरा-तफरी! कई जगह लगी आग, देखे वायरल वीडियो
आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनासीमा जिले में गैस लीक की घटना सामने आई है। ONGC (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन) की पाइपलाइन से गैस लीक होने के बाद राजोलू शहर और जिले के इरुसुमंडा और मलिकीपुरम मंडलों में दहशत फैल गई। गैस की तेज़ गंध से स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। गैस लीक के कारण कई जगहों पर आग भी लग गई, जिससे ऊंची-ऊंची लपटें हवा में उठने लगीं।
బిగ్ బ్రేకింగ్
— Telugu Feed (@Telugufeedsite) January 5, 2026
ఓఎన్జీసీ డ్రిల్ సైట్లో భారీగా గ్యాస్ లీక్
డాక్టర్ బీఆర్ అంబేడ్కర్ కోనసీమ జిల్లాలో ఓఎన్జీసీ డ్రిల్ సైట్ నుంచి భారీగా గ్యాస్ లీక్
మలికిపురం మండలం ఇరుసుమండలో సుమారు 2 గంటలుగా పైకి చిమ్ముతున్న గ్యాస్, మంటలు
ఘటనతో ఆందోళనకు గురవుతున్న స్థానికులు pic.twitter.com/tH7644Bq3Z
हालात को काबू करने की कोशिशें
स्थानीय लोगों ने गैस लीक के बारे में ONGC अधिकारियों को जानकारी दी। प्रशासनिक टीम ONGC टीम के साथ मिलकर हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है। आग लगने के बाद इलाके को खाली कराने का आदेश जारी किया गया।
आग बुझाने में लगी फायर ब्रिगेड की टीमें
फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी बालकृष्ण ने बताया कि गैस लीक मलिकीपुरम मंडल के इरुसुमंडा गांव में हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में ONGC अधिकारियों को बताया। ONGC अधिकारी, फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम कर रहे हैं। गांव वाले डरे हुए और चिंतित हैं।
तीन गांवों में बिजली सप्लाई बाधित
आस-पास के तीन गांवों में गैस और बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई है। ONGC की एक टीम हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर मौजूद है। गैस लीक को रोकने की कोशिशें जारी हैं।

