Coronavirus:रिकवरी रेट में रोज हो रहा सुधार! इन राज्यों में 100 फीसदी मरीज हुए ठीक….

देश में कोरोना संकट के बीच एक राहतभरी खबर ये भी है कि रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 3967 नए केस सामने आए हैं और 1685 मरीज कोरोना से जंग लड़करक ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 27919 मरीज ठीक हुए हैं। अब रिकवरी रेट 34 प्रतिशत जा पहुंची है। नए मामले आने के बाद कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हजार के पार चली गई है।
कोरोना वायरस के बीच राहत की खबर ये है कि देश में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रही है। बुधवार तक कोरोना आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ 3 प्रतिशत आईसीयू, 0.39 प्रतिशत मरीज वेंटिलेटर पर और 2.7 प्रतिशत ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। देश में कोरोना डबलिंग टाइम अब 13.9 दिन हो गया है।
देश के तीन राज्यों में कोरोना वायरस की रिकवरी रेट 100 प्रतिशत हैं। इन राज्यों में मिजोरम,अरुणाचल प्रदेश और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सिक्किम, नागालैंड, दमन-दीव और लक्षद्वीप में अब तक कोरोना वायरस का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। इसके चलते देश के 17 राज्यों में रिकवरी रेट 50 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक 81970 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 2649 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 27919 मरीज कोरोना से जंग लड़कर ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटें में कोरोना वायरस से 100 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3967 नए मामले सामने आए हैं।
Read More…
लॉकडाउन: क्या सरकार का राहत पैकेज प्रवासी मजदूरों का रोक पाएगा पलायन….
Coronavirus:रिकवरी रेट में रोज हो रहा सुधार! इन राज्यों में 100 फीसदी मरीज हुए ठीक….