ALWAR कुछ दिनों पहले भी दी थी जान से मारने की धमकी, पांच लोग कागज पर साइन कराने के बहाने घर तक आए, हाथ पर लगी गोली
जयपुर डेस्क !!! गोली विक्रम के हाथ पर लगी। घटना के बाद बानसूर से कोटपूतली रैफर किया गया। पुलिस ने विक्रम के ताऊ के लड़के सहित तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार देर शाम को हाजीपुर ग्राम पंचायत के कटारिया का बास गांव में सरपंच पति विक्रम गुर्जर के घर दो बाइक पर 5 जने पहुंचे थे। विक्रम घर के बाहर ही खड़ा मिल गया। दो जने एक कागज पर साइन कराने लगे। तभी 20 फीट दूर खड़े विक्रम गुर्जर के ताऊ के लड़के महिपाल ने उस पर गोली चला दी। जो उसके हाथ को छूते हुए आगे निकल गई। बानसूर के हाजीपुर ग्राम पंचायत के सरपंच पति विक्रम गुर्जर पर उसके ताऊ के लड़के ने ही गोली चला दी। विक्रम गुर्जर ने बताया कि एक बार फायर करने के बाद वह भाग छूटा। इसके बावजूद भी पीछे से कई बार फायर किए। लेकिन वह घर में घुस गया। गेट बंद कर मुश्किल से जान बचाई। इसके बाद 5 जने वहां से भाग गए। तब पुलिस को सूचना दी गई।

