Samachar Nama
×

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के करीबी रहे सुभाष चंद मंगलेट भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के 'हनुमान' कहे जाने वाले सुभाष चंद मंगलेट ने भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलेट के भाजपा में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

शिमला के कद्दावर नेता मंगलेट 28 वर्ष की आयु में 2003 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम में भी कई बार काम कर चुके हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में वह मार्केंटिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वह ऑल इंडिया एग्रीकल्चर मार्केंटिंग बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार भी संभाल चुके हैं।

भाजपा के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश भर में जो विकास यात्रा चल रही है, उसमें अपनी भागीदारी देने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु देश के हर वर्ग-समुदाय से प्रतिष्ठित हस्तियां भाजपा में शामिल हो रही हैं।

सुभाष चंद मंगलेट ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में देश के विकास एवं पार्टी की मजबूती के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करने को सदैव तत्पर रहेंगे।

--आईएएनएस

एसटीपी/एबीएम

Share this story

Tags