Samachar Nama
×

'जी' ने हासिल किए भारत के लिए 'फीफा वर्ल्ड कप' राइट्स, 4 नए स्पोर्ट्स चैनल होंगे लॉन्च

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है, जिसे भारतीय फैंस 'यूनाइट8 स्पोर्ट्स' चैनल्स और 'जी5' पर देख सकेंगे। 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' ने इस बड़े इवेंट के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2030 के एडिशन, फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 और 2034 के अन्य अहम फीफा इवेंट्स के लिए भारत के मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं।
'जी' ने हासिल किए भारत के लिए 'फीफा वर्ल्ड कप' राइट्स, 4 नए स्पोर्ट्स चैनल होंगे लॉन्च

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है, जिसे भारतीय फैंस 'यूनाइट8 स्पोर्ट्स' चैनल्स और 'जी5' पर देख सकेंगे। 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' ने इस बड़े इवेंट के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2030 के एडिशन, फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 और 2034 के अन्य अहम फीफा इवेंट्स के लिए भारत के मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं।

स्पोर्ट्स फैंस को एक शानदार अनुभव देने के लिए 'जी' ने 4 स्पोर्ट्स चैनल (यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी) लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।

'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' ने बताया है कि उसका डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म 'जी5' भी यह सुनिश्चित करेगा कि फुटबॉल के दीवाने सभी रोमांचक एक्शन से जुड़े रहें, उन्हें अपनी पसंद की भाषा में लाइव मैच देखने का अनुभव मिले।

कंपनी ने कहा, "फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) के साथ साझेदारी करके, कंपनी हमारे देश के युवाओं के लिए सबसे ताकतवर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन में से एक बनकर उभरी है। इस साझेदारी के जरिए कंपनी भारत के बाजार के लिए दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रॉपर्टीज- फीफा वर्ल्ड कप 2026 और फीफा वर्ल्ड कप 2030 के एडिशन, फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 और 2034 तक के अन्य अहम फीफा इवेंट्स और डॉक्यू-सीरीज कंटेंट लेकर आई है।"

'जी' फुटबॉल का घर होगा, जहां फीफा के बड़े इवेंट्स दिखाए जाएंगे। इनमें फीफा मेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप (2026-2034), फीफा विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप (2026-2034), फीफा अंडर-20 मेंस वर्ल्ड कप (2027, 2029, 2031 और 2033), फीफा अंडर-20 विमेंस वर्ल्ड कप (2026, 2028, 2030, 2032 और 2034), फीफा फुटसाल मेंस वर्ल्ड कप (2028 और 2032), फीफा फुटसाल विमेंस वर्ल्ड कप (2029 और 2033), फीफा विमेंस वर्ल्ड कप (2027) और फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप (2026-2030) शामिल हैं। इनके अलावा, फीफा वर्ल्ड कप 2026 और फीफा वर्ल्ड कप 2030 भी यहां दिखाए जाएंगे।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा, "फुटबॉल अलग-अलग इलाकों और लोगों के बीच अपनी जगह बनाता है। मीडिया राइट्स हासिल करने और खास स्पोर्ट्स चैनल शुरू करने में किया गया हमारा निवेश, फुटबॉल की लंबी अवधि की संभावनाओं में हमारे पक्के भरोसे को दिखाता है। हमारा तरीका ऐसी प्रॉपर्टी में निवेश करना रहा है, जिनमें हमें आज के समय में भी प्रासंगिकता और भविष्य में विकास की संभावनाएं नजर आती हैं। फीफा के साथ हमारी साझेदारी हमें इस खेल की असली कीमत को सामने लाने में मदद करेगी। यह हमारे विकास और मुनाफे पर खास ध्यान देने के लक्ष्य के अनुरूप होगा, और साथ ही हर फैन के लिए खेल के रोमांच को भी बढ़ाएगा।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags