Samachar Nama
×

युवराज सिंह ने ऋषभ पंत की तकनीकी नहीं बल्कि मानसिक पहलू पर काम किया: इरफान पठान

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह के साथ कुछ समय बिताया था। अपने खेल की खामियों को दूर करने पर काम किया था। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि पंत के साथ काम करते समय युवराज का मुख्य जोर उनकी मानसिक मजबूती बढ़ाने पर था।

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "ऋषभ पंत के साथ काम करते समय युवराज का मुख्य जोर उनकी बल्लेबाजी तकनीक पर नहीं, बल्कि लंबी और गहन चर्चाओं के जरिए उनकी मानसिक मजबूती बढ़ाने पर था। इसके साथ ही, युवराज ने इस बात पर भी जोर दिया कि पंत जैसे विकेटकीपर-बल्लेबाज को नंबर 3 पर ही खिलाया जाना चाहिए, ताकि पावरप्ले के दौरान वह अपनी बल्लेबाजी का ज्यादा से ज्यादा असर दिखा सकें।"

उन्होंने कहा, "यह बहुत जरूरी है कि ऋषभ पंत को पावरप्ले के दौरान बैटिंग करने का मौका मिले। निकोलस पूरन ने उनके लिए नंबर 3 पर बैटिंग की है, लेकिन ऋषभ पंत की बैटिंग की जगह नंबर 3 पर पक्की होनी चाहिए, ताकि उन्हें पावरप्ले में बैटिंग करने का मौका मिल सके। इसलिए, मेरा मानना ​​है कि उनकी जगह पक्की कर देनी चाहिए। युवराज सिंह के साथ काम करने के बाद, मैंने युवी से बात की, और युवी ने मुझे बताया कि तकनीकी पहलुओं से ज्यादा ऋषभ के मानसिक पहलू पर काम किया। 3-4 घंटे का सेशन सिर्फ बातचीत के लिए था।"

पठान ने कहा, "ऋषभ पंत पर इस सीजन में बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। हमें देखना होगा कि इस टीम को क्वालिफाई करवाने के लिए वह क्या करते हैं। अब तक मैंने उन्हें जितना देखा है, वह ज्यादा फिट और केंद्रीत नजर आ रहे हैं। उन्होंने युवराज सिंह के साथ भी 4-5 दिन बिताए हैं। अब हमें देखना होगा कि वह उन सीखी हुई बातों को मैदान पर कैसे उतारते हैं। पिछले साल वह हमेशा दबाव में लगते थे। ऐसा लगता था कि वह क्रिकेट का मजा नहीं ले रहे हैं। उन्हें क्रिकेट का मजा लेना चाहिए।"

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने 27 करोड़ की भारी भरकम कीमत में खरीदा, उन्हें लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया, लेकिन पंत का प्रदर्शन बतौर कप्तान और बल्लेबाज फीका रहा था। आईपीएल 2025 में पंत 14 मैचों में 269 रन ही बना सके थे, इसमें एक 118-रन की पारी शामिल है।

आईपीएल 2026 ऋषभ पंत के आईपीएल करियर और अंतरराष्ट्रीय करियर दोनों के लिए अहम है। पंत अगर इस सीजन बतौर बल्लेबाज अच्छा खेल दिखाते हैं, तो भारतीय टीम में सीमित ओवरों के फॉर्मेट में दावेदारी कर सकते हैं और अगले सीजन आईपीएल में भी अपनी जगह बचाए रख सकते हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags