Samachar Nama
×

'यहां हमें शुरुआत से ही अच्छा खेलना होगा', दूसरे टेस्ट से पहले बोले श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा

कोलंबो, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच से पहले श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा का कहना है कि टीम इस मुकाबले में दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी।

कोलंबो, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच से पहले श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा का कहना है कि टीम इस मुकाबले में दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी।

श्रीलंका को गाले में 165 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और अब वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के जरूरी 12 अंक हासिल करने के लिए वापसी करना चाहते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए धनंजय डी सिल्वा ने कहा, "बात बोर्ड पर रन बनाने की है। भारत ने भी यही किया था (गाले में)। पहले दो दिनों तक उन्होंने बल्लेबाजी की और 460 रन बनाए। हम बेहतर खेलने, कुछ रन बनाने और 20 विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं।"

श्रीलंकाई कप्तान ने आगे कहा, "हम एक मैच हार चुके हैं और निराश हैं। यहां हमें शुरुआत से ही अच्छा खेलना होगा। भले ही हमारे पास अनुभव की कमी है, लेकिन हमारे पास बहुत टैलेंट है। कई खिलाड़ियों ने टेस्ट और 'ए' टीम में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिच काफी सूखी है और पहले दो दिनों में बल्लेबाजी के लिए अच्छी रहेगी। कॉम्बिनेशन की बात करें तो हम वही रखेंगे - दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर।"

दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की ओर से कामिल मिशारा अपना डेब्यू कर सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाजी अटैक में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। डी सिल्वा ने कहा, "उन्होंने पिछले हफ्ते टी20 में शतक लगाया था; अगर आपने पिछले कुछ महीनों में उन पर नजर रखी है, तो उन्होंने अच्छा स्कोर किया है। हम एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के बारे में भी सोच रहे हैं, शायद विश्व फर्नांडो।"

श्रीलंका के लिए चिंता की एक लगातार बात यह रही है कि घरेलू मैदान पर उनके तेज गेंदबाज के पास तेज गति के विकल्प और मैच जिताने वाले स्पेल की कमी रही है। डी सिल्वा ने माना कि लाहिरू कुमारा और मुख्य सीमर असिता फर्नांडो के अलावा मौजूदा टीम में विकल्प सीमित हैं।

"लाहिरू कुमारा के मामले में भी हमने उन्हें बिना चोट के खिलाने की बहुत कोशिश की है। अभी, हमारे संसाधनों को देखते हुए लाहिरू कुमारा असिता के साथ जोड़ी बनाने के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। असिता की लाइन और लेंथ एकदम सही है, और लाहिरू कुमारा के पास गति है। अभी हमारे पास जो संसाधन हैं, उनमें ये सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। मैं चाहूंगा कि हमारे पास दो या तीन ऐसे गेंदबाज हों जो 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकें, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे पास (टेस्ट टीम में) ऐसा सिर्फ एक ही गेंदबाज है। अभी तक मुझे टेस्ट टीम में किसे शामिल किया जा सकता है, इस बारे में कोई बड़ा प्लान नहीं बताया गया है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में हम ऐसे और क्रिकेटर तैयार करेंगे।"

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी आदर्श टेस्ट प्लेइंग इलेवन में दो तेज गेंदबाजों का होना जरूरी है। "मेरी कप्तानी में खेले गए हर मैच में हमारे पास दो तेज गेंदबाज रहे हैं, जबकि पहले हम सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ खेलते थे। मेरा मानना ​​है कि श्रीलंका में तेज गेंदबाजों की अहम भूमिका होती है। अगर आपके तेज गेंदबाज यहां विकेट ले सकते हैं, तो वे कहीं भी विकेट ले सकते हैं। यह बात हमें जल्द ही सीखनी होगी।"

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story