Samachar Nama
×

'यह मेडल मेरे लिए खास है', पार्थ माने ने कोच और माता-पिता को समर्पित किया टीम सिल्वर मेडल

नागोया, 21 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर्स का दबदबा देखने को मिला है। रविवार को महिला टीम के सिल्वर मेडल जीतने के बाद पुरुष टीम ने भी सोमवार को रजत पदक अपने नाम किया। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

नागोया, 21 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर्स का दबदबा देखने को मिला है। रविवार को महिला टीम के सिल्वर मेडल जीतने के बाद पुरुष टीम ने भी सोमवार को रजत पदक अपने नाम किया। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पार्थ ने बताया कि उनके लिए यह मेडल काफी खास है। पार्थ ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "यह मेडल मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण और खास है, क्योंकि सीनियर टीम के साथ और यह एशियन गेम्स का भी मेरा पहला मेडल है। क्वालिफिकेशन अच्छे नहीं रहे थे और मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं था, लेकिन जाहिर तौर पर मैंने इससे काफी कुछ सीखा, जो आगे मैचों में मेरी मदद करेंगे।"

भारतीय शूटर ने आगे कहा, "जाहिर तौर पर उतार-चढ़ाव तो हर किसी की यात्रा में आते हैं और मेरी यात्रा में भी रहे हैं। साल 2024 में जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मैं सीनियर टीम में आया। शुरुआत में मेरे लिए सीनियर प्लेयर्स के जितना स्कोर करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन कोच और मेरी पूरी टीम की मदद से मैं उस स्तर पर पहुंचने में सफल रहा। मेरी टीम और कोच का मेरी यात्रा में बहुत बड़ा रोल रहा है। मेरे माता-पिता ने भी मेरी इस यात्रा में मुझे शुरुआत से ही सपोर्ट किया और उन्होंने मुझसे कभी भी कोई सवाल नहीं पूछा। मैं अपने इस मेडल को अपने माता-पिता और कोच को समर्पित करना चाहता हूं।"

भारतीय शूटिंग टीम का प्रदर्शन अब तक एशियन गेम्स 2026 में शानदार रहा है। भारत ने कुल 6 मेडल जीते हैं, जिसमें से 5 शूटिंग के खेल से आए हैं। रविवार को महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल को अपने नाम किया था। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, पुरुष शूटिंग टीम के सिल्वर मेडल जीतने के बाद हिमांशु ढिल्लों और रुद्राक्ष पाटिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में बेहतरीन खेल दिखाया। हिमांशु सिल्वर जीतने में सफल रहे, तो रुद्राक्ष ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story

Tags