Samachar Nama
×

'यह जीत युवा खिलाड़ियों के असाधारण कौशल को दर्शाती है', उपराष्ट्रपति ने एशिया कप जीतने पर पुरुष-महिला हॉकी टीम को दी बधाई

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम ने रविवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूनियर एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन ने दोनों टीमों को खिताब जीतने पर बधाई दी है।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम ने रविवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूनियर एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन ने दोनों टीमों को खिताब जीतने पर बधाई दी है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए साउथ कोरिया को 4-1 से हराते हुए रिकॉर्ड छठी बार जूनियर एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, महिला टीम ने अपने मजबूत डिफेंस के बूते चीन को 1-0 से हराते हुए खिताब जीतने की हैट्रिक पूरी की।

उपराष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दोनों टीमों को बधाई देते हुए लिखा, "हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम को बिना कोई मैच हारे एशिया कप का खिताब सफलतापूर्वक बचाने के लिए, और हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हार्दिक बधाई।"

उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन ने आगे लिखा, "ये शानदार जीत हमारे युवा खिलाड़ियों के असाधारण हुनर, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को दर्शाती हैं। दोनों टीमों को भविष्य में भी सफलता और देश के लिए और भी सम्मान हासिल करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।" भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया पर पूरी तरह से हावी नजर आई। फाइनल मुकाबले में भारत की ओर से अजीत यादव ने 9वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद अनमोल एक्का ने 13वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। 21वें मिनट में प्रभदीप ने तीसरा गोल किया, जबकि आशु मौर्य ने 50वें मिनट में चौथा गोल करके जीत पर मुहर लगा दी। साउथ कोरिया की टीम पूरे मैच में सिर्फ एक गोल ही कर सकी।

वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन रक्षात्मक खेल के दम पर खिताब जीता। मैच का इकलौता गोल सानिका चंद्रकांत ने 17वें मिनट में किया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत डिफेंस के बूते चीन को बराबरी का कोई मौका नहीं दिया और टीम ने शानदार जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम की।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story

Tags