Samachar Nama
×

वर्ल्ड टेनिस अंडर-14 जूनियर टीम फाइनल्स में सृष्टि का संघर्ष बेकार, भारत को मिली हार

बेंगलुरु, 4 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ल्ड टेनिस अंडर-14 जूनियर टीम फाइनल में कर्नाटक की सृष्टि किरण ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरा सिंगल्स मैच जीता, लेकिन भारत को चेकिया के प्रोस्टेजॉव में ग्रुप 4 राउंड रॉबिन स्टेज में इटली के खिलाफ 1-2 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

बेंगलुरु, 4 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ल्ड टेनिस अंडर-14 जूनियर टीम फाइनल में कर्नाटक की सृष्टि किरण ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरा सिंगल्स मैच जीता, लेकिन भारत को चेकिया के प्रोस्टेजॉव में ग्रुप 4 राउंड रॉबिन स्टेज में इटली के खिलाफ 1-2 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

कर्नाटक की ही खिलाड़ी पद्मप्रिया रमेश कुमार के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, सृष्टि ने एक बार फिर मुश्किल समय में बेहतरीन खेल दिखाया, जिससे पहले भारत शुरुआती सिंगल्स मैच गंवा बैठा था। शुरुआती मुकाबले में पद्मप्रिया ने जूलिया लुचेटी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्हें 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ भारत 0-1 से पिछड़ गया।

सृष्टि ने जबरदस्त वापसी करते हुए इटली की 'नंबर 1' जूनियर खिलाड़ी ओलिविया सेरेना कॉन्टिसेलो को 6-0, 6-3 से हराया और भारत को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

मुकाबले का फैसला डबल्स मैच में हुआ, जहां सृष्टि और पद्मप्रिया ने बहादुरी से संघर्ष किया लेकिन इटली की जोड़ी जूलिया लुचेटी और ओलिविया सेरेना कॉन्टिसेलो से 3-6, 4-6 से हार गईं।

इससे पहले, भारत को अपने शुरुआती राउंड रॉबिन मुकाबले में जापान से भी 1-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पद्मप्रिया शुरुआती सिंगल्स मैच में अयाका इवासा से 1-6, 5-7 से हार गईं, जिसके बाद सृष्टि ने टूर्नामेंट का एक यादगार प्रदर्शन किया। शिना ओकुयामा के खिलाफ पहले सेट में 1-5 से पिछड़ने के बाद, बेंगलुरु की इस युवा खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए सेट 7-5 से जीता और फिर दूसरा सेट 6-3 से जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

हालांकि, जापान ने निर्णायक डबल्स मैच जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया, जिसमें अयाका इवासा और शिना ओकुयामा ने भारतीय जोड़ी को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

आशा शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अप्रैल 2026 में कुचिंग, मलेशिया में आयोजित एशिया/ओशिनिया फाइनल क्वालीफाइंग इवेंट में चौथा स्थान हासिल करके वर्ल्ड फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। वे बुधवार को मोरक्को के खिलाफ अपना आखिरी राउंड-रॉबिन मुकाबला खेलेंगे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags