Samachar Nama
×

वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप : भारत के पांच मुक्केबाजों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

बैंकॉक, 13 मार्च (आईएएनएस)। 'वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप- 2026' में भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय युवा बॉक्सिंग टीम ने शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मेडल पक्के कर लिए हैं। गुंजन, जॉयश्री देवी, अंबेकर मीतेई, चंद्रिका पुजारी और राधामणि लोंगजाम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

भारत के लिए दिन की शुरुआत बेहतरीन रही। गुंजन (48 किलोग्राम) ने अजरबैजान की गुलार हुसेनोवा पर 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से शानदार जीत हासिल की, जबकि जॉयश्री देवी (54 किलोग्राम) ने जापान की यूरा कानेमारू को पहले राउंड में ही 'रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट' (आरएससी) के जरिए हराकर अपना दबदबा दिखाया।

पुरुषों की 50 किलोग्राम कैटेगरी में अंबेकर मीतेई भी जापान के अकीरा उएकुबो पर 4-1 से जीत दर्ज कर आगे बढ़ गए। वहीं, चंद्रिका पुजारी (51 किलोग्राम) ने स्पेन की एंड्रिया बुएल्गा गार्सिया को दूसरे राउंड में आरएससी से हराया, जबकि राधामणि लोंगजाम (57 किलोग्राम) ने इंग्लैंड की सिओभान हेली पर 4-1 से जीत दर्ज की।

हालांकि, साहिल दुहान (60 किलोग्राम) को हार का सामना करना पड़ा। साहिल फ्रांस के डेविड हारुत्युन्यान से 1-4 से हार गए।

पांच मुक्केबाजों के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत ने अब टूर्नामेंट में कम से कम 5 मेडल पक्के कर लिए हैं। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के होनहार युवा बॉक्सर्स 'यूथ ओलंपिक' की वेट कैटेगरी में मुकाबला कर रहे हैं। बैंकॉक में 8 से 15 मार्च तक आयोजित हो रहा वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप युवा एथलीटों के लिए एक महत्वपूर्ण विकास मंच का काम कर रहा है, क्योंकि उन्हें भविष्य की वैश्विक प्रतियोगिताओं की राह पर आगे बढ़ते हुए बहुमूल्य अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त हो रहा है।

भारतीय दल अब आने वाले मुकाबलों में गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य रखेगा। गुरुवार को भी भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था। गुंजन, राधामाणी लोंगजाम, और चंद्रिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीते थे। गुंजन ने पोलैंड की बॉक्सर को 5-0 से हराया था, जबकि लोंगजाम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पहले ही राउंड में आरएससी के जरिए इक्वाडोर की अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराया था।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story

Tags