Samachar Nama
×

Women's Day 2025 भारत की इन महिला खिलाड़ियों ने दुनिया भर में लहराया परचम, देश का नाम किया रौशन
 

खेल न्यूज़ डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के मौके पर महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा है। भारत में भी कई ऐसी महिला रही हैं, जिन्होंने अलग- अलग क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं। खेल जगत से जुड़ी ही महिलाओं ने भी दुनिया भर में देश का नाम रौशन किया। हम यहां भारत की कुछ महिला खिलाड़ियों का जिक्र कर रहे हैं। 

https://samacharnama.com/
मिताली राज- मिताली राज का जन्म 1982 में राजस्थान में हुआ था, वह भारत की सफल महिला क्रिकेटर रही हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 232 वनडे मैचों में 7805 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 7 शतक और 64 अर्धशतक निकले। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 2364 रन और 12 टेस्ट मैचों में कुल 699 रन बनाए थे।

https://samacharnama.com/

साइना नेहवाल - साइना नेहवाल ने भारत का नाम रौशन बैडमिंटन खेल में किया। हरियाणा के हिसार की रहने वाली साइना नेहवाल ने बैडमिंटन की दुनिया में जब कदम रखा, तो इस खेल में भारत काफी पीछे था। लेकिन इसके बाद उन्होंने देश को इस खेल में गौरन्वावित किया। साइना ने लंदन ओलंपिक 2012 में तो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास ही रच दिया। वह बैडमिंटन में ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय प्लेयर बनीं। साइना के बाद बैडमिंटन में कई महिला खिलाड़ी जलवा दिखा रही हैं।

https://samacharnama.com/

कर्णम मल्लेश्वरी-कर्णम मल्लेश्वरी ने भी देश का नाम रौशन किया। वो ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला प्लेयर रही हैं। उन्होंने सिडनी ओलंपिक 2000 में वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने ओलंपिक मेडल जीतकर भारत की तमाम महिलाओं के लिए खेलों में दरवाजे खोल दिए। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड मेडल जीतने कारनामा किया।

https://samacharnama.com/

पीटी उषा - केरल के कोझिकोड में जन्म लेने वाली पीटी उषा ने उस वक्त ट्रैक एंड फील्ड में नाम रौशन किया। जब लड़कियों को खेल के मैदान पर इतनी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। पीटी उषा ने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं। लेकिन जिस एक चीज के लिए उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाता है जो उन्होंने जीता ही नहीं है।लॉस एंजिल्स 1984 ओलंपिक में वह 400 मीटर हर्डल रेस में वह चौथे स्थान पर रही थीं और सेकेंड के 100वें हिस्से से ब्रॉन्ज मेडल जीतने चूक गई थीं। मेडल भले ही नहीं जीत पाईं, लेकिन यहां तक पहुंचकर देश का नाम उन्होंने रौशन किया।

https://samacharnama.com/

मैरी कॉम - मैरी कॉम ने बॉक्सिंग में जलवा दिखाते हुए पूरी दुनिया में तिरंगा लहराया। मैरी कॉम ने  वर्ल्ड चैंपियनशिप में कुल 8 मेडल जीते। इसके अलावा एशियन गेम्स और कॉमनेवेल्थ गेम्स में उनके नाम एक-एक पदक दर्ज है। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में ब्रॉन्ज मेडल जीता ।वह मुक्केबाजी में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला प्लेयर बनी थीं।
 

Share this story

Tags