Samachar Nama
×

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

दुबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने जीत के साथ विमेंस एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में थाईलैंड को 35 रन से मात दी।

दुबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने जीत के साथ विमेंस एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में थाईलैंड को 35 रन से मात दी।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। इस टीम को दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शवाल जुल्फिकार (1) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर गुल फिरोजा (0) भी पवेलियन लौट गईं।

यहां से मुनीबा अली ने आयशा जफर के साथ तीसरे विकेट के लिए 17 रन जुटाए। आयशा टीम के खाते में सिर्फ 9 रन ही जुटा सकीं। इसके बाद मुनीबा अली ने सदाफ शमास के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंदों में 54 रन जुटाकर टीम को 77 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन 12वें ओवर की चौथी और छठी गेंद पर सदाफ (20) और कप्तान फातिमा सना (0) अपना विकेट खो बैठीं। इसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 119 रन ही जुटा सकी।

विपक्षी खेमे से थिपाचा पुत्थावोंग ने 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि सुलीपोर्न लाओमी ने 14 रन देकर 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, फनिता माया ने 2 विकेट और सुनिदा चतुरोंगरात्तन ने 1 सफलता प्राप्त की।

इसके जवाब में थाईलैंड 20 ओवरों के खेल में 8 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी। गजब संयोग ये रहा कि ठीक पाकिस्तान की तरह थाईलैंड ने भी दूसरे ओवर की दूसरी और छठी गेंद पर शुरुआती दो विकेट गंवाए। उसका स्कोर भी '6' ही था।

इसके बाद नट्टाकन चंतम ने कप्तान नारुएमोल चाईवाई के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जुटाए। चंतम ने 14 रन, जबकि चाईवाई ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

टीम ने 37 के स्कोर तक चौथा विकेट भी गंवा दिया था। यहां से अफिसारा सुवानचोनराथी ने चानिदा सुथिरुआंग के साथ पांचवें विकेट के लिए 28 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन साझेदारी टूटने के बाद फिर से रनों का अकाल पड़ गया। टीम ने 84/8 के स्कोर पर अपनी पारी का अंत किया।

पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने 11 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि तुबा हसन ने 2 विकेट निकाले। फातिमा सना और नाशरा संधू ने 1-1 विकेट झटका।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story