Samachar Nama
×

विमेंस एशिया कप: ईशा ओजा का दमदार प्रदर्शन, यूएई ने इंडोनेशिया को 6 विकेट से हराया

दुबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 के 8वें मुकाबले में यूएई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया को 6 विकेट से हराया। इंडोनेशिया से मिले 72 रनों के लक्ष्य को यूएई ने 13.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया।

दुबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 के 8वें मुकाबले में यूएई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया को 6 विकेट से हराया। इंडोनेशिया से मिले 72 रनों के लक्ष्य को यूएई ने 13.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीर्थ सतीश बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, इसके बाद टीम की पारी को कप्तान ईशा ओजा और रिनिथा रजित ने संभाला और दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 45 रन जोड़े। रिनिथा ने 24 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 22 रन बनाए।

यूएई की कप्तान ईशा ओजा ने 29 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके लगाए। समायरा धरनिधारका 8 और लावण्या केनी 3 रन बनाकर नाबाद रही और टीम को जीत दिलाकर लौटीं। इंडोनेशिया की ओर से गेंदबाजी में सोफिया वेलिक ने 3.1 ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, नी कादेक अरियानी और सांग मेप्रियानी ने एक-एक विकेट चटकाया।

इससे पहले, इंडोनेशिया की बल्लेबाजों ने यूएई की गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 71 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और मारिया कोराजोन बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। रहमावती पंगेस्तुती भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 2 रन बनाकर आउट हुईं। नी लुह देवी बिना खाता खोले सुरक्षा कोट्टे की शिकार बनीं।

हालांकि, नी पुतु आयु नंदा साकारिनी ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। नी कादेक फित्रिया रादा रानी 3 रन ही बना सकीं, जबकि देसी वुलंदारी ने 10 रनों का योगदान दिया। यूएई की तरफ से गेंदबाजी में सुरक्षा कोट्टे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर के स्पेल में महज 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, ईशा ओजा ने 11 रन देकर 2 विकेट निकाले। हीना होटचंदानी और वैष्णवी महेश ने दो-दो विकेट झटके।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story