Samachar Nama
×

विमेंस एशिया कप: भारत-पाकिस्तान के बीच 'नो हैंडशेक', हरमनप्रीत ने फातिमा सना से नहीं मिलाया हाथ

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप 2026 के 'हाई-वोल्टेज मैच' में एक बार फिर दोनों देशों की कप्तानों ने 'हैंडशेक' नहीं किया।

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप 2026 के 'हाई-वोल्टेज मैच' में एक बार फिर दोनों देशों की कप्तानों ने 'हैंडशेक' नहीं किया।

जब टॉस जीतने के बाद श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी फरवीज महरूफ ने फातिमा को बात करने के लिए बुलाया, तो उनके और भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच कोई हैंडशेक नहीं हुआ। टॉस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कोई हैंडशेक नहीं हुआ।

साल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के अलावा, महिला क्रिकेट टीम ने भी 'नो हैंडशेक' नीति को सख्ती से लागू रखा है।

औपचारिक शिष्टाचार न निभाने का फैसला सितंबर 2025 में मेंस एशिया कप के दौरान लिया गया था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सलमान अली आगा की टीम के साथ तीनों मैचों में हाथ नहीं मिलाया; इसमें दुबई में हुआ टूर्नामेंट का फाइनल भी शामिल था।

इसके बाद, भारतीय महिला टीम ने भी अक्टूबर 2025 में कोलंबो में पाकिस्तान के विरुद्ध विमेंस वनडे वर्ल्ड कप मैच के दौरान इसी नीति का पालन किया। नवंबर 2025 में मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। दिसंबर 2025 में अंडर-19 एशिया कप, और फिर फरवरी 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप और मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी जारी रहा। हाल ही में, जून 2026 में बर्मिंघम में महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान हरमनप्रीत की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। दोनों ही टीमें बगैर किसी बदलाव के मैदान पर उतरी हैं। टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि हम यहां अधिक से अधिक स्कोर बनाना चाहते हैं। हमारी गेंदबाजी अच्छी है और हम उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे। हम बस पिच के हिसाब से खेलना चाहते हैं। हमारी टीम वही है।"

यह बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर का 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू (121) दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग 100 मुकाबले के साथ तीसरे पायदान पर हैं। इंग्लैंड की हीथर नाइट (96) लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

टॉस गंवाने के बाद कौर ने कहा, "अच्छा है कि हमें चेज करने का मौका मिल रहा है। बतौर कप्तान 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि है; जरूरी बात है कि खेल का लुत्फ उठाया जाए। हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"

भारत की प्लेइंग इलेवन में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़ को मौका दिया गया है।

वहीं, पाकिस्तानी टीम मुनीबा अली (विकेटकीपर), सवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदाफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story