Samachar Nama
×

विन्धम चैंपियनशिप में 1-अंडर 69 के स्कोर के बाद थीगाला टी-11 पर खिसके

ग्रीन्सबोरो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी खिलाड़ी साहित थीगाला विन्धम चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में 1-अंडर 69 का स्कोर करने के बाद 'टॉप-10' से बाहर हो गए हैं। अब वह टूर के फेडएक्सकप प्लेऑफ से पहले आखिरी इवेंट के फाइनल राउंड में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं।

ग्रीन्सबोरो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी खिलाड़ी साहित थीगाला विन्धम चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में 1-अंडर 69 का स्कोर करने के बाद 'टॉप-10' से बाहर हो गए हैं। अब वह टूर के फेडएक्सकप प्लेऑफ से पहले आखिरी इवेंट के फाइनल राउंड में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं।

थीगाला ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार ढंग से 8-अंडर 62 के स्कोर के साथ की थी, जिससे वह लीडरबोर्ड पर दूसरे स्थान पर थे। हालांकि, लगातार दो राउंड में 69 के स्कोर के कारण वह पीछे खिसक गए और 54 होल्स के बाद 10-अंडर पर हैं।

27 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को तेज शुरुआत की और अपने पहले पांच होल्स में तीन बर्डी हासिल कीं। छठे, 13वें और 14वें होल पर बोगी के कारण उनकी लय बिगड़ गई और वह वापस 'ईवन पार' पर आ गए। थीगाला ने 15वें और 16वें होल पर लगातार बर्डी के साथ वापसी की, लेकिन 18वें होल पर एक और शॉट गंवा दिया और 69 के स्कोर के साथ राउंड खत्म किया।

भारतीय मूल के एक अन्य खिलाड़ी, एरॉन राय ने 3-अंडर 69 का स्कोर किया और 5-अंडर पर पहुंचकर संयुक्त रूप से 56वें ​​स्थान पर हैं। अक्षय भाटिया और सुदर्शन येल्लामाराजू ने फेडएक्सकप प्लेऑफ से पहले आराम करने का फैसला किया। लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर, ब्यू होसलर और माइकल ब्रेनन फाइनल राउंड से पहले 16-अंडर 194 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हुए हैं।

होसलर ने मुश्किल 'पार पुट' और बारिश के कारण दो बार खेल रुकने के बावजूद 4-अंडर 66 का स्कोर किया, जबकि ब्रेनन ने 63 का स्कोर किया और आखिरी होल पर 15 फीट की दूरी से बर्डी पट के साथ अपना राउंड पूरा किया। इन दोनों खिलाड़ियों को स्कॉटिश ओपन विजेता टॉम किम पर एक शॉट की बढ़त हासिल है, जिन्होंने 63 का स्कोर किया था, जबकि एलेक्स नोरेन और एलेक्स स्मॉली 65 के स्कोर के साथ उनसे एक शॉट पीछे हैं।

फेडएक्सकप स्टैंडिंग में 122वें स्थान पर मौजूद होसलर को टॉप 70 में जगह बनाने और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का गणितीय मौका पाने के लिए टूर्नामेंट जीतना होगा। लगातार 31 होल्स तक बिना किसी 'बोगी' के खेलने का उनका सिलसिला खराब मौसम की वजह से 30 मिनट की देरी के बाद, 'पार-3' वाले 16वें होल पर खत्म हुआ, जब उन्होंने 30 फीट की दूरी से 'थ्री-पट' किया।

फेडएक्सकप स्टैंडिंग में अभी 68वें नंबर पर चल रहे इंग्लैंड के जॉर्डन स्मिथ ने 16वें होल पर 'होल-इन-वन' करके अपनी स्थिति मजबूत की; उन्होंने 9-आयरन क्लब से सीधे कप में शॉट मारा। इस 'एस' के लिए उन्हें टूर्नामेंट के स्पॉन्सर विन्धम से 10 लाख रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी मिले। कीगन ब्रैडली, जिन्होंने ठीक कट-ऑफ स्कोर पर जगह बनाई थी, उन्होंने 1-अंडर 69 का स्कोर किया, लेकिन वे अभी भी 72वें नंबर पर हैं और प्लेऑफ की संभावित लिस्ट से बाहर हैं; अपनी स्थिति सुधारने के लिए उन्हें आखिरी राउंड में कम स्कोर करने की जरूरत होगी।

वहीं, ब्रूक्स कोएप्का प्लेऑफ में आगे नहीं बढ़ पाएंगे क्योंकि 74 के स्कोर के बाद वे क्वालीफाई करने के लिए जरूरी स्थिति से 11 शॉट्स पीछे रह गए। विन्धम चैंपियनशिप फेडएक्सकप प्लेऑफ में जगह बनाने का आखिरी मौका है, इसलिए थीगाला अब आखिरी राउंड में शानदार प्रदर्शन करके रेगुलर सीजन का समापन अच्छे नोट पर करना चाहेंगे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags