कौन हैं 21 वर्षीय युवा सनसनी क्रांति गौड़? जिनके सामने अंग्रेजों ने टेक दिए घुटने
हरमनप्रीत कौर के शानदार शतक की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 13 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने पहली बार घर में इंग्लैंड को टी20 सीरीज में हराया है। भारतीय टीम की इस जीत में हरमनप्रीत कौर के अलावा एक खिलाड़ी भी शामिल थी, जिसने अपने शानदार खेल से इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
इस खिलाड़ी का नाम क्रांति गौर है। क्रांति गौर ने अपनी घातक गेंदबाजी से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की धज्जियां उड़ा दीं। क्रांति ने 9.5 ओवर में 52 रन देकर टीम इंडिया के 6 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। ऐसे में आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की नई सनसनी क्रांति गौर कौन हैं।
कौन हैं भारतीय टीम की नई स्टार क्रांति
Kranti is just 𝓢𝓔𝓝𝓢𝓐𝓣𝓘𝓞𝓝𝓐𝓛! 🔥
— Sony LIV (@SonyLIV) July 22, 2025
Watch #ENGWvINDW 3️⃣rd ODI - LIVE NOW on #SonyLIV & Sony Sports Network. pic.twitter.com/TlmDSlYwn4
क्रांति गौर का जन्म 11 अगस्त 2003 को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुआ था। क्रांति ने शुरुआत में शौक के तौर पर टेनिस बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन किस्मत ने पलटी मारी और उन्हें मध्य प्रदेश की जूनियर टीम में खेलने का मौका मिला। क्रांति मध्य प्रदेश की अंडर-23 टीम की सदस्य रही हैं। इसके अलावा, उन्हें महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स टीम ने 10 लाख रुपये में खरीदा था।
घरेलू स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रांति को भारत की सीनियर महिला टीम में भी खेलने का मौका मिला। क्रांति ने अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 4 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 9 विकेट लिए हैं। वहीं, क्रांति को टीम इंडिया के लिए एक टी-20 मैच में खेलने का मौका भी मिला है, जिसमें उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।

