ये क्या बक्चो....छक्के वाली गेंद पर मारी स्टाइल, सचिन बनने के चक्कर में नीतीश रेड्डी की उड़ी गिल्ली

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। दिन का आखिरी विकेट नितीश कुमार रेड्डी के रूप में गिरा। नितीश कुमार रेड्डी को इंग्लैंड दौरे पर पहली बार मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया। इतना ही नहीं नितीश रेड्डी जिस तरह से आउट हुए, वह बेहद खराब था। नितीश कुमार रेड्डी 6 गेंद खेलकर सिर्फ 1 रन ही बना सके। दूसरे टेस्ट के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह नितीश रेड्डी को मौका मिला था, लेकिन अब शुभमन गिल को अपने फैसले पर पछतावा हो रहा होगा।
आपको बता दें कि पारी के 62वें ओवर में नितीश रेड्डी ने अपना विकेट क्रिस वोक्स को गिफ्ट कर दिया। नितीश ने अंदर आती गेंद को सीधे विकेट पर जाने के लिए छोड़ दिया, जिसके चलते वह बोल्ड हो गए। अगर नितीश इस गेंद पर आक्रामक अप्रोच के साथ खेलते, तो उन्हें बाउंड्री मिल सकती थी, लेकिन डिफेंसिव होने के कारण उनका आकलन पूरी तरह गलत निकला, जिसके चलते टीम इंडिया को 5वां झटका लगा।
शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने संभाली कमान
नीतीश कुमार रेड्डी के विकेट के बाद कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने मिलकर टीम इंडिया की कमान संभाली। दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 114 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। शुभमन गिल का यह इस दौरे पर लगातार दूसरा शतक है। शुभमन गिल ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाया था।
वहीं, रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। जडेजा ने पहले दिन के खेल में शुभमन गिल का भरपूर साथ दिया। इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी दमदार फॉर्म जारी रखते हुए 87 रन की पारी खेली। हालांकि, वह शतक से चूक गए। यशस्वी ने हेडिंग्ले टेस्ट में भी टीम इंडिया के लिए शतक लगाया था।