ये क्या गजब सीन ह भाई... एक टीम के लिए चुने गए 2 कप्तान, ऐसे हुआ मैचों का बटवारा
क्रिकेट न्यूज डेस्क।। यूएसए में खेले जाने वाले मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) का आगाज 13 जून से होने जा रहा है। यह इस लीग का तीसरा सीजन होगा। जिसमें 6 टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी। इसी बीच डिफेंडिंग चैंपियन वॉशिंगटन फ्रीडम ने आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। हैरानी की बात यह है कि इस सीजन में वॉशिंगटन फ्रीडम की कमान 2 स्टार खिलाड़ी संभालते नजर आएंगे। इसकी जानकारी वॉशिंगटन फ्रीडम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।
वॉशिंगटन फ्रीडम ने 2 कप्तान चुने

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को वॉशिंगटन फ्रीडम का कप्तान बनाया गया है, जो इस सीजन में टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी इस टीम का हिस्सा होंगे और सीजन के दौरान खेले जाने वाले दो मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे। यह घोषणा टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से की गई, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह फैला दिया है।
दरअसल, पिछले सीजन में स्टीव स्मिथ इस टीम के कप्तान थे और वह टीम को चैंपियन बनाने में सफल भी रहे थे। लेकिन इस बार वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल को टीम का कप्तान चुना गया है। लेकिन स्टीव स्मिथ इस सीजन के दौरान 2 मैचों में हिस्सा लेंगे। ऐसे में वह कप्तान के तौर पर ये दो मैच खेलेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम ने यह घोषणा की है। मैक्सवेल ने पिछले सीजन में अपनी तूफानी पारी और फील्डिंग से प्रभावित किया था और अब कप्तान के तौर पर उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।
MLC 2025 के लिए वॉशिंगटन फ्रीडम टीम
ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), स्टीव स्मिथ, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मुख्तार अहमद, लाहिरू मिलंथा, एंड्रीज गॉस, बेन सियर्स, लॉकी फर्ग्यूसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सौरभ नेत्रवलकर, यासिर मोहम्मद, अमिला अपोंसो, अभिषेक, जस्टिन डिल, ओबास पिनार, जैक एडवर्ड्स, आईम हॉलैंड, मिशेल ओवेन।

