Samachar Nama
×

वसीम जाफर ने चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन, चयनित होने पर चयन समिति के प्रमुख बन सकते हैं

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में चयनकर्ता का एक पद खाली है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए आवेदन मांगे हैं। भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन किया है।

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में चयनकर्ता का एक पद खाली है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए आवेदन मांगे हैं। भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन किया है।

वसीम जाफर ने खुद सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए पश्चिम क्षेत्र से अपने आवेदन की पुष्टि की है।

चयनकर्ता पद के लिए बीसीसीआई ने जो शर्तें रखी हैं, उनके मुताबिक आवेदक को कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव होना चाहिए। वहीं, मुख्य चयनकर्ता वह बनता है, जो सभी चयनकर्ताओं के बीच भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट खेलने का अनुभव रखता है।

वसीम जाफर का चयन अगर चयनकर्ता के रूप में होता है, तो वे मुख्य चयनकर्ता भी बन सकते हैं। जाफर के पास चयन समिति में पहले से मौजूद प्रज्ञान ओझा, शिव सुंदर दास, रुद्र प्रताप सिंह और अजय रात्रा से ज्यादा टेस्ट खेलने का अनुभव है।

मौजूदा चयन समिति में सर्वाधिक टेस्ट खेलने का अनुभव प्रज्ञान ओझा के पास है। प्रज्ञान ने भारत के लिए 24 टेस्ट खेले हैं और इसी वजह से उन्हें अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। अगर अशोक मल्होत्रा ​​और जतिन परांजपे वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) जाफर को चुनती है, तो जाफर चयन समिति के मुखिया हो सकते हैं।

48 साल के वसीम जाफर ने 2000 से 2008 के बीच भारतीय टीम के लिए 31 टेस्ट मैच खेले और पांच शतकों की बदौलत 1,944 रन बनाए हैं। इस दौरान वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ उनका दोहरा शतक भी शामिल है। इसके अलावा, वह 2 वनडे भी खेल चुके हैं।

जाफर घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम रहे हैं। मुंबई के लिए अधिकांश घरेलू क्रिकेट खेलने वाले जाफर ने कुछ समय विदर्भ के साथ भी खेला है। वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने रणजी में सर्वाधिक शतक भी लगाए हैं। 260 प्रथम श्रेणी मैचों में जाफर ने 50 से अधिक की औसत से 19,410 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 57 शतक निकले।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags