Samachar Nama
×

वापसी की राह पर निकल पड़े हैं शमी: चेतेश्वर पुजारा

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी वापसी की राह पर निकल पड़े हैं। शमी ने बुधवार को दिल्ली के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 28 रन देकर केएल राहुल का बड़ा विकेट निकाला था।

पुजारा ने कहा कि भले ही शमी ने एक ही विकेट चटकाया, लेकिन पावरप्ले में उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के काफी असर डाला। पुजारा ने 'जियोहॉटस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "आईपीएल का यह सीजन मोहम्मद शमी के लिए बहुत अहम है। जिस तरह से उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है, उससे पता चलता है कि वह पूरी तरह से तैयार हैं। हां, उनके आंकड़े 28 रन देकर एक विकेट थे, लेकिन शमी ने ही पावरप्ले में अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।"

शमी ने दिल्ली के खिलाफ 142 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहली ही गेंद पर केएल राहुल को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। "उन्होंने रन चेज की पहली ही गेंद पर केएल राहुल को आउट किया, जिसका पूरा श्रेय शमी को जाता है। उन्हें पता था कि राहुल को 'इनसाइड-आउट' शॉट खेलना पसंद है, इसलिए उन्होंने एक वाइड गेंद डाली। राहुल ने 'इनसाइड-आउट' शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे डीप प्वाइंट पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई।" विकेट लेने के अलावा, पुजारा ने शमी की उस काबिलियत की भी तारीफ की, जिसके दम पर वह रनों पर लगाम लगाकर बल्लेबाजों पर दबाव बनाते हैं। उन्होंने आगे कहा, "इसके बाद उन्होंने सटीक लाइन पर गेंदबाजी करके रनों पर लगाम लगाई और बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया।"

पुजारा ने शमी के घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन को भी उनके आईपीएल 2026 में दमदार आगाज का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, "शमी पिछले एक साल से घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेल रहे हैं और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह अपनी घरेलू फॉर्म को आईपीएल में भी दोहरा रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ यह प्रदर्शन मोहम्मद शमी की वापसी की राह की बस शुरुआत है।" शमी की शानदार गेंदबाजी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने 142 रनों का लक्ष्य महज़ 17.1 ओवर में हासिल कर लिया और लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story

Tags