Samachar Nama
×

विकसित भारत संकल्प के तहत शुरू होगा 'नशा मुक्त युवा अभियान': मनसुख मांडविया

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के युवाओं से नशा मुक्ति अभियान में शामिल होने और देश को विकसित बनाने की अपील की है।

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के युवाओं से नशा मुक्ति अभियान में शामिल होने और देश को विकसित बनाने की अपील की है।

मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर युवाओं से देश को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नशा मुक्ति अभियान में शामिल होने की अपील की है।

मांडविया ने वीडियो में कहा, "युवाओं समय आ गया है कि आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कदम मिलाकर चलें। प्रधानमंत्री मोदी, विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ 2 अगस्त को करेंगे।"

खेल मंत्री ने कहा कि अभियान के तहत एक समय पर 10,000 से ज्यादा स्थानों पर एक करोड़ से ज्यादा युवा पीएम मोदी के साथ मिलकर नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेंगे। मैं आप सभी युवाओं से आग्रह करता हूं कि आप 'माय भारत'

पोर्टल पर जाएं और नशामुक्त भारत पेज ज्वाइन कर विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दें। आईए मिलकर भारत को नशामुक्त बनाएं।

देश में नशे के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान का आगाज करेंगे। 100 सप्ताह तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी जनजागरूकता अभियान होगा।

इसके तहत देशभर के 10,000 स्थानों पर वॉकेथॉन, खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, ध्यान सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, युवा क्लब, स्वयंसेवी संगठन और 125 से अधिक आध्यात्मिक संस्थाएं भी भाग लेंगी। इस अभियान में एक करोड़ से अधिक युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

इस अभियान के माध्यम से देश में गांजा, हेरोइन, अफीम, चरस, कोकीन, एमडीएमए (एक्स्टेसी), मेथामफेटामाइन (आइस), नशीली गोलियां, कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य साइकोट्रॉपिक दवाओं का सेवन और अवैध कारोबार को रोकने की मुहिम राष्ट्रव्यापी स्तर पर चलाया जाएगा।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags