Samachar Nama
×

वनडे और टी20 सीरीज खेलने बांग्लादेश जाएगी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अप्रैल में बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर कीवी तीन वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में हिस्सा लेने के चलते न्यूजीलैंड के कई अहम खिलाड़ी इस सीरीज को मिस कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड बांग्लादेश दौरे के लिए अपनी बी टीम भेज सकती है। कीवी टीम ढाका में 13 अप्रैल को पहुंचेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अप्रैल से होगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अप्रैल को खेला जाएगा। पहले दो वनडे मैचों की मेजबानी ढाका का शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम करेगा। वहीं, सीरीज का तीसरा मैच खेलने के लिए दोनों टीमें चटगांव जाएंगी, जो 23 अप्रैल को खेला जाएगा।

ढाका और चटगांव में इस समय मौसम खराब रहने की ज्यादा आशंका रहती है। न्यूजीलैंड ने आखिरी बार साल 2023 में बांग्लादेश की सरजमीं पर वनडे सीरीज खेली थी। तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-0 से अपने नाम किया था, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। वनडे के बाद दोनों टीमें क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भिड़ेंगी।

टी20 सीरीज का आगाज 27 अप्रैल से होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 29 अप्रैल को खेला जाना है। पहले दो टी20 मुकाबलों की मेजबानी चटगांव करेगा। वहीं, सीरीज का अंतिम मैच 2 मई को ढाका में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच आखिरी बाइलेटरल टी20 सीरीज साल 2021 में खेली गई थी, जिसे बांग्लादेश ने 3-2 से अपने नाम किया था।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने छह बांग्लादेशी क्रिकेटरों को आंशिक एनओसी भी जारी की है, जो इस सीजन में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे हैं। मुस्तफिज़ुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजिद हसन, रिशाद हुसैन और परवेज हुसैन इमोन ढाका में टीम के तैयारी कैंप में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि ये सभी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे - 17 अप्रैल - ढाका

दूसरा वनडे - 20 अप्रैल - ढाका

तीसरा वनडे - 23 अप्रैल - चटगांव

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 - 27 अप्रैल - चटगांव

दूसरा टी20 - 29 अप्रैल - चटगांव

तीसरा टी20 - 2 मई - ढाका

--आईएएनएस

एसएम/वीसी

Share this story

Tags