Samachar Nama
×

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला

न्यूयॉर्क, 11 सितंबर (आईएएनएस)। कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली है। रायबाकिना ने अमेरिकी कोको गॉफ को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। वह पहली बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची हैं।

न्यूयॉर्क, 11 सितंबर (आईएएनएस)। कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली है। रायबाकिना ने अमेरिकी कोको गॉफ को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। वह पहली बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची हैं।

आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए एक जबरदस्त और रोमांचक मुकाबले में एक सेट से पिछड़ने के बाद एलेना रायबाकिना ने जोरदार वापसी करते हुए कोको गॉफ को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

गॉफ ने अच्छी शुरुआत की और राइबाकिना पर शुरू में ही दबाव बना दिया, पहला सेट 6-3 से जीत लिया। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रायबाकिना ने जब पहला सेट गंवाया, उस समय ऐसा लग रहा था कि वह एक बार फिर से यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने का मौका चूक जाएंगी। लेकिन 27 साल की खिलाड़ी ने अपने खेल का स्तर उठाते हुए जोरदार वापसी की और अगले दो मुश्किल सेटों में अपना धैर्य बनाए रखा और जीत हासिल की।

दूसरा सेट करीबी रहा, लेकिन राइबाकिना को वह ब्रेक थ्रू मिल गया जिसकी उन्हें जरूरत थी। उन्होंने इसे 6-4 से जीतकर मैच के निर्णायक सेट में पहुंचा दिया। रायबाकिना आखिरी सेट में जीत के करीब पहुंच गईं, लेकिन फिनिश आसान नहीं था। जब राइबाकिना मैच के लिए सर्व कर रही थीं, तब गॉफ ने ब्रेक बैक किया, लेकिन दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी ने तुरंत जवाब दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच के बाद रायबाकिना ने कहा, "यह सिर्फ एक ब्रेक था और जाहिर है, घबराहट होती है। भले ही कभी-कभी उनकी (गॉफ) पहली सर्व अच्छी न हो, लेकिन उनकी दूसरी सर्व इतनी भारी होती है कि रैली को नियंत्रित करना मुश्किल होता है। तीसरा सेट कूल था। मैं उनकी सर्व पर थोड़ी लकी रही। कुछ डीप रिटर्न, उनकी एक गलती और यह जल्दी ही मेरे पक्ष में चला गया।"

यूएस ओपन 2026 का महिला एकल का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और जोरदार होने वाला है। फाइनल में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी रायबाकिना का मुकाबला दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी एरिना सबालेंका से होगा। रायबाकिना पहली बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची हैं और अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेंगी। सबालेंका का लगातार यह चौथा फाइनल है। पिछला दो (2024, 2025) यूएस ओपन खिताब अपने नाम कर चुकीं सबालेंका लगातार तीसरा खिताब जीतने से एक जीत दूर हैं।

साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के वाली एलेना के पास अब न्यूयॉर्क में अपना पहला यूएस ओपन खिताब जीतने का मौका है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags